रांची: मोराबादी के हटाए गए वेंडरों को मिलेगी नई जगह, टैगोर हिल के पास बनेगा वेंडिंग जोन

Ranchi: मोराबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की दिशा में रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को...

Morabadi
गैरमजरूआ जमीन का निरीक्षण करती महापौर व अन्य

Ranchi: मोराबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की दिशा में रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने टैगोर हिल के पास करीब 45 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन का निरीक्षण किया. इस जगह को हटाए गए वेंडरों के लिए नए वेंडिंग जोन के रूप में विकसित करने की तैयारी है.

महापौर और उप महापौर ने वेंडरों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी 

निरीक्षण के दौरान महापौर और उप महापौर ने वेंडरों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने. उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य किसी की रोजी-रोटी छीनना नहीं, बल्कि वेंडरों को सुरक्षित, व्यवस्थित और स्थायी स्थान उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना व्यवसाय चला सकें. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद वेंडरों ने नगर निगम की पहल का स्वागत किया. कई वेंडरों ने प्रस्तावित स्थल पर अपनी दुकान लगाने की सहमति जताई और इसे उनकी आजीविका की सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया.

हर पात्र वेंडर को सम्मानजनक स्थान उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- महापौर

महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम विकास और वेंडरों की आजीविका, दोनों को साथ लेकर चलना चाहता है. हर पात्र वेंडर को सम्मानजनक स्थान उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है. वहीं, उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ वेंडरों के हितों की भी पूरी सुरक्षा की जाएगी. नया वेंडिंग जोन वेंडरों और आम लोगों, दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा.

नगर निगम ने बताया कि प्रस्तावित वेंडिंग स्थल पर जल्द ही बिजली, पानी, शौचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि वेंडर आसानी से अपना व्यवसाय शुरू कर सकें.

यह भी पढ़ें: साहिबगंज: जेल के अंदर कैदी को कांटा सांप,हालत गंभीर

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *