साहिबगंज: जेल के अंदर कैदी को काटा सांप,हालत गंभीर

Sahibganj: राजमहल उपकारा (जेल) परिसर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां बंद एक विचाराधीन कैदी को एक जहरीले...

जेल के अंदर कैदी को कांटा सांप,हालत गंभीर

Sahibganj: राजमहल उपकारा (जेल) परिसर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां बंद एक विचाराधीन कैदी को एक जहरीले सांप ने काट लिया. सांप के काटते ही कैदी की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह बेहोशी की हालत में जाने लगा. घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में जेल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गंभीर रूप से बीमार कैदी को तत्काल राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.

झाड़ियों से अचानक निकला सांप

जानकारी के अनुसार, पीड़ित कैदी की पहचान सोहन कुमार यादव (उम्र पिता स्वर्गीय बिरजू यादव के रूप में हुई है. बुधवार को सोहन जेल परिसर के भीतर अन्य बंदियों के साथ साफ-सफाई के काम में जुटा हुआ था. इसी दौरान परिसर में उगी झाड़ियों के बीच से अचानक एक जहरीला सांप निकला और उसके पैर में काट लिया. सांप के काटते ही सोहन दर्द से चिल्ला उठा, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य कैदी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे.

डॉक्टरों की विशेष निगरानी में चल रहा है इलाज

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार की देखरेख में कैदी सोहन का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि सांप जहरीला था, जिसके कारण जहर शरीर में फैलने लगा था, लेकिन समय पर अस्पताल लाए जाने के कारण स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल सोहन कुमार यादव को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

चोरी व डकैती के मामले में जेल में बंद है अभियुक्त

अस्पताल के बेड पर इलाजरत सोहन कुमार यादव ने बताया कि वह बरहरवा थाना कांड संख्या 177/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत दर्ज चोरी व डकैती से जुड़े एक मामले में न्यायिक हिरासत में है और राजमहल उपकारा में बंद है. बुधवार को वह रोजाना की तरह जेल के भीतर सफाई कार्य में हाथ बंटा रहा था, तभी यह हादसा हो गया.

ALSO READ : चाईबासा: नकटी-पोंगडा सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, 15 दिनों में निर्माण शुरू नहीं होने पर REO कार्यालय घेराव की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *