Giridih: गिरिडीह के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. धमकी की सूचना मिलते ही एहतियातन के तौर पर डाकघर को तुरंत खाली कराया गया. सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए बम निरोधक दस्ते ने डाकघर के प्रत्येक हिस्से की सघन जांच शुरू कर दी है.
जांच के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें “मेरे भगवान का हुआ अपमान” लिखते हुए डाकघर को बम से उड़ाने की बात कही गई है. हालांकि अब तक जांच के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: पलामू: कोयल नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव, बालू में दबे होने की मिली थी सूचना
