Ranchi: रांची विश्वविद्यालय में PG सत्र 2025-27 की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं, लेकिन इस बार नामांकन के आंकड़ों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. 30 स्नातकोत्तर विभागों में कुल 1462 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर शुल्क जमा किया था, लेकिन अंतिम रूप से केवल 628 विद्यार्थियों ने ही नामांकन कराया. यानी आधे से भी कम अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी की.
कई विभागों में छात्रों की संख्या बेहद कम
सबसे अधिक नामांकन अंग्रेजी विभाग में हुआ, जहां 61 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया. इसके बाद गणित में 51, भूगोल, कॉमर्स और हिंदी में 41-41, जंतु विज्ञान में 33, अर्थशास्त्र में 30, इतिहास में 29, मनोविज्ञान में 28 तथा भौतिकी और नागपुरी में 27-27 छात्रों ने नामांकन कराया. दूसरी ओर कई विभागों में छात्रों की संख्या बेहद कम रही. खड़िया विभाग में सिर्फ एक विद्यार्थी ने नामांकन लिया. समाजशास्त्र में दो, कुरमाली में तीन, पंचपरगनिया और दर्शनशास्त्र में चार-चार, बांग्ला और भूगर्भशास्त्र में सात-सात तथा संस्कृत विभाग में आठ छात्रों ने प्रवेश लिया.
ALSO READ: जामताड़ा: सदर अस्पताल से रेफर प्रसूता की रास्ते में मौत, परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
