35वीं बटालियन SSB चतरा में अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ,खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

Chatra: 35वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), चतरा परिसर में गुरुवार से दो दिवसीय अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. 16...

35वीं बटालियन SSB चतरा में अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ,खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

Chatra: 35वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), चतरा परिसर में गुरुवार से दो दिवसीय अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. 16 एवं 17 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देशन में किया गया.प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी, गया के अधीन आने वाली 16वीं, 26वीं, 29वीं, 32वीं एवं 35वीं बटालियन के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें खेल भावना,अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

अधिकारियों ने जवानों एवं खिलाड़ियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील 

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती,अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं. उन्होंने उपस्थित जवानों एवं खिलाड़ियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील की. प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला. दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न बटालियनों के बीच रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है

ALSO READ:  धनबाद: नवोदय विद्यालय में शर्मनाक करतूत- 10वीं के छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा, न्यूड वीडियो बनाकर किया वायरल

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *