कोडरमा:19 जुलाई को झंडा चौक पर महा-आमसभा, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Koderma: J J कॉलेज के अस्तित्व और छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य को बचाने की मांग को लेकर गुरुवार को कॉलेज परिसर में...

कोडरमा
19 जुलाई को झंडा चौक पर महा-आमसभा

Koderma: J J कॉलेज के अस्तित्व और छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य को बचाने की मांग को लेकर गुरुवार को कॉलेज परिसर में J J कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और छात्र प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया.

सरकार के फैसले का विरोध

बैठक में वक्ताओं ने कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) से हटाकर J C बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने के निर्णय का विरोध किया. उनका कहना था कि इससे जिले के हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य पर असर पड़ेगा. नेताओं ने निर्णय वापस लेने और कॉलेज के अधिकार बहाल करने की मांग की.

सांसद-विधायक की निष्क्रियता पर सवाल

वक्ताओं ने राज्य सरकार के साथ-साथ स्थानीय सांसद और विधायक की निष्क्रियता की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन सड़क पर उतरकर और उग्र किया जाएगा.

19 जुलाई को झंडा चौक पर महा-आमसभा

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई को झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी. संघर्ष समिति ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की.

ALSO READ: कोडरमा: जयनगर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध लकड़ी से भरा पिकअप जब्त, चालक फरार

जन-आंदोलन जारी रखने का संकल्प

समिति ने कहा कि J J कॉलेज इस क्षेत्र की शैक्षणिक रीढ़ है और इसे बचाने के लिए आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती. बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *