पलामू: उत्तर कोयल मुख्य नहर किनारे अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर क़े दूसरे किनारे पर गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़...

उत्तर कोयल मुख्य नहर किनारे अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर क़े दूसरे किनारे पर गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. ग्रामीणों की सूचना पर एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला, थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष बताई जा रही है. वह ब्लैक-ग्रे धारियों वाली लुंगी और गोल्डन-पीले रंग की गंजी पहने हुए था. पुलिस मृतक की पहचान कराने और मामले क़े जांच में जुटी है. वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत क़े कारणों का खुलासा हो पायेगा. समाचार लिखें जाने तक पहचान नहीं हुई थी.

ALSO READ : कोडरमा:19 जुलाई को झंडा चौक पर महा-आमसभा, आंदोलन तेज करने का ऐलान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *