कोडरमा: अपने अधिकार जानिए, तभी मिलेगा न्याय; DLSA सचिव ने छात्रों को दिया संदेश

Koderma: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए)...

Koderma
छात्रों को मिली कानून की हर जरूरी जानकारी

Koderma: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) कोडरमा रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में चल रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और इंटरनेट के फायदे एवं नुकसान जैसे विषयों पर निबंध, चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.

कई विद्यालयों के छात्रों ने लिया भाग

कार्यक्रम का आयोजन परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, कोडरमा उच्च विद्यालय, सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय और सीडी गर्ल्स हाई स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में किया गया. प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कानून की जानकारी से ही मिलेगा न्याय

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव सह एसीजेएम प्रज्ञा वाजपेयी उपस्थित रहीं. उन्होंने कहा कि जागरूक होकर ही व्यक्ति अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकता है. विधिक जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है.

पर्यावरण और इंटरनेट के प्रति किया जागरूक

प्रज्ञा बाजपेई ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है. भोजन, पानी और ऑक्सीजन जैसी मूलभूत आवश्यकताएं हमें पर्यावरण से ही प्राप्त होती हैं, इसलिए इसका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने छात्रों से इंटरनेट का सही और सुरक्षित उपयोग करने की अपील करते हुए इसके फायदे और नुकसान दोनों की जानकारी रखने पर जोर दिया.

बाल विवाह और बाल मजदूरी के खिलाफ दिया संदेश

उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, बाल मजदूरी, शिक्षा का अधिकार, अधिकार और कर्तव्यों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बाल विवाह करना, कराना या उसमें शामिल होना कानूनन दंडनीय अपराध है और इसकी रोकथाम करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

कार्यक्रम में बताया गया कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सम्मानित किया जाएगा.कार्यक्रम को सफल बनाने में डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नवल किशोर, किरण कुमारी, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण सहित पीएलवी की सक्रिय भूमिका रही.

ALSO READ: गुमला : सवारी वाहन के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *