रांची के अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट की री-लॉटरी टली, नई तारीख बाद में होगी घोषित

Ranchi: रांची नगर निगम ने अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट में दुकानों और चबूतरों के आवंटन के लिए 18 जुलाई को प्रस्तावित री-लॉटरी...

Re-lottery for Ranchi's Atal Smriti Vendors Market postponed, new date to be announced later

Ranchi: रांची नगर निगम ने अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट में दुकानों और चबूतरों के आवंटन के लिए 18 जुलाई को प्रस्तावित री-लॉटरी को फिलहाल स्थगित कर दिया है. निगम ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि पर लॉटरी की प्रक्रिया नहीं कराई जाएगी. नगर निगम की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, यह री-लॉटरी उन वेंडरों के लिए आयोजित की जानी थी, जिन्हें पहले से स्थान या चबूतरा आवंटित है, साथ ही बाजार में खाली पड़े स्थानों का आवंटन भी इसी प्रक्रिया के तहत किया जाना था. कुल 518 वेंडरों को इस प्रक्रिया में शामिल किया जाना था.

यह भी पढ़ें: तेतुलिया वन भूमि घोटाला : महेंद्र सोरेन ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की याचिका वापस ली

वेंडरों से अपील- अगली सूचना का करें इंतजार

निगम ने स्पष्ट किया है कि री-लॉटरी की नई तिथि जल्द ही तय की जाएगी. इसकी जानकारी समाचार पत्रों और निगम की ओर से जारी अगली सार्वजनिक सूचना के माध्यम से दी जाएगी. रांची नगर निगम ने संबंधित सभी वेंडरों से अपील की है कि वे अगली सूचना का इंतजार करें और नई तारीख घोषित होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही शामिल हों.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *