सोनम वांगचुक के अनशन पर सूर्य सिंह बेसरा ने राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की अपील, सुप्रीम कोर्ट से भी स्वत: संज्ञान लेने की मांग

Ranchi: झारखंड पीपुल्स पार्टी (JPP) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के...

Surya Singh Besra appealed to the President to intervene in the Sonam Wangchuk hunger strike and also demanded that the Supreme Court take suo motu cognizance.

Ranchi: झारखंड पीपुल्स पार्टी (JPP) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जारी आमरण अनशन को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संदेश भेजकर वांगचुक के स्वास्थ्य को देखते हुए मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और आवश्यक कदम उठाने की अपील की है. सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन में पहुंच चुका है और लगातार उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आ रही हैं. उनका कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित से जुड़ा संवेदनशील विषय है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी इस पूरे मामले का स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया. अपने बयान में बेसरा ने आंदोलनकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि इस मुद्दे का जल्द समाधान नहीं निकाला गया और सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को कोई गंभीर नुकसान पहुंचा, तो इसका असर देशभर के युवाओं में व्यापक असंतोष के रूप में देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: झारखंड की राजनीति में रघुवर फैक्टर, राजनाथ और योगी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

जनहित के मुद्दों पर जागरूक रहने की अपील

उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए 1952 में आंध्र प्रदेश के गठन की मांग को लेकर आमरण अनशन करने वाले पोट्टी श्रीरामुलु का उल्लेख किया और कहा कि इतिहास ऐसे आंदोलनों के प्रभाव का गवाह रहा है. साथ ही उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से जनहित के मुद्दों पर जागरूक रहने और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *