Pakur: पाकुड़ पुलिस ने चेकपोस्ट कर्मी को जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और लोक सेवक को डराने-धमकाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान एक ट्रक चालक ने चेकपोस्ट कर्मी के साथ गाली-गलौज की. आरोपी ने कर्मी को जान से मारने की धमकी भी दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई. घटना के बाद चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई.
ट्रक चालक निकला आरोपी
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के नागरनबी गांव निवासी ट्रक चालक सुलेमान शेख के रूप में हुई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.न्यायिक हिरासत में भेजा गया.गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और लोक सेवकों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
