पाकुड़: चेकपोस्ट पर दबंगई पड़ी भारी; कर्मी को धमकाने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार,पहुंचा जेल

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने चेकपोस्ट कर्मी को जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और लोक सेवक को...

Pakur
चेकपोस्ट कर्मी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने चेकपोस्ट कर्मी को जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और लोक सेवक को डराने-धमकाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान एक ट्रक चालक ने चेकपोस्ट कर्मी के साथ गाली-गलौज की. आरोपी ने कर्मी को जान से मारने की धमकी भी दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई. घटना के बाद चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई.

ट्रक चालक निकला आरोपी

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के नागरनबी गांव निवासी ट्रक चालक सुलेमान शेख के रूप में हुई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.न्यायिक हिरासत में भेजा गया.गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और लोक सेवकों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ALSO READ: कोडरमा: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संवाद कार्यक्रम की शुरुआत, मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा- ‘योजना से मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर में आई कमी’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *