पहली तेज बारिश में ही डूबी रांची: बकरी बाजार-सेवा सदन बने तालाब, नगर निगम के दावे पानी में बहे

Ranchi: राजधानी में आज हुई बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की मानसून तैयारियों की हकीकत सामने ला दी. बकरी बाजार,...

Ranchi submerged in the first heavy rain: Bakri Bazaar-Seva Sadan turned into ponds, Municipal Corporation's claims washed away

Ranchi: राजधानी में आज हुई बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की मानसून तैयारियों की हकीकत सामने ला दी. बकरी बाजार, सेवा सदन और आसपास के कई इलाके पानी में डूब गए. सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वाहन रेंगने लगे, कई जगह दोपहिया वाहन बंद हो गए और लोगों को घुटनों तक पानी में चलकर घर और बाजार पहुंचना पड़ा. बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कें तालाब जैसी दिखने लगीं. जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश से पहले नगर निगम बड़े-बड़े दावे करता है कि नालों की सफाई पूरी हो चुकी है और जलजमाव की समस्या नहीं होगी, लेकिन पहली ही तेज बारिश में सारे दावे बह गए.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: 25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

Ranchi submerged in the first heavy rain: Bakri Bazaar-Seva Sadan turned into ponds, Municipal Corporation's claims washed away

लोगों ने नगर निगम की व्यवस्था पर उठाए सवाल

बकरी बाजार और सेवा सदन क्षेत्र में दुकानों के बाहर पानी भरने से कारोबार भी प्रभावित हुआ. कई दुकानदारों को पानी दुकानों में घुसने की चिंता सताने लगी, जबकि राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों जाम और जलजमाव से जूझना पड़ा. स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हर मानसून में राजधानी की तस्वीर नहीं बदलती. हर साल वही जलजमाव, वही परेशानी और वही आश्वासन दोहराए जाते हैं. लोगों का कहना है कि नगर निगम की तैयारियां सिर्फ कागजों और बैठकों तक सीमित हैं, जबकि जमीन पर हालात बिल्कुल अलग हैं.

यह भी पढ़ें: रांची: हर बारिश में डूबता है तारा नगर, फिर घरों में घुसा पुंदाग नदी का पानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *