रांची: हर बारिश में डूबता है तारा नगर, फिर घरों में घुसा पुंदाग नदी का पानी

Ranchi: आज हुई बारिश ने एक बार फिर वार्ड संख्या-36 के अरगोड़ा पीपर टोली, नागड़ा ढीपा और तारा नगर आवासीय परिसर की...

Ranchi: Tara Nagar gets submerged every time it rains, then the water of Pundag river enters the houses.

Ranchi: आज हुई बारिश ने एक बार फिर वार्ड संख्या-36 के अरगोड़ा पीपर टोली, नागड़ा ढीपा और तारा नगर आवासीय परिसर की परेशानी बढ़ा दी. पंच मंदिर मार्ग के पास पुंदाग नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी कई घरों में घुस गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि गार्ड वॉल की ऊंचाई कम होने के कारण हर साल बरसात में यही हाल होता है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है. बारिश के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों को सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा. पिछले वर्ष भी पुंदाग नदी का पानी मंदिर परिसर तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘लोकतंत्र की आवाज दबा रही केंद्र सरकार’

गार्ड वॉल को कम से कम तीन फीट ऊंचा करने की मांग

सूचना मिलने पर वार्ड-36 के वार्ड सुपरवाइजर महादेव भेंगरा ने रांची नगर निगम को इसकी जानकारी दी. इसके बाद निगम की टीम पानी निकासी के लिए मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष ही गार्ड वॉल को कम से कम तीन फीट ऊंचा करने की मांग को लेकर नगर निगम में आवेदन दिया गया था. वार्ड के अभियंताओं ने स्थल का निरीक्षण कर योजना तैयार की और इसे नगर निगम बोर्ड को भी भेज दिया, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. इसका खामियाजा हर मानसून में स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: भाजयुमो के JPSC आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- ‘युवाओं को गुमराह करने की कोशिश’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *