रांची के सामुदायिक भवनों की बदलेगी तस्वीर, नगर आयुक्त ने दिए सौंदर्यीकरण और बेहतर सुविधाओं के निर्देश

Ranchi: रांची नगर निगम शहर के सामुदायिक भवनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और उन्हें अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में...

The picture of community buildings in Ranchi will change, the Municipal Commissioner gave instructions for beautification and better facilities.

Ranchi: रांची नगर निगम शहर के सामुदायिक भवनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और उन्हें अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अभियंत्रण शाखा और हॉर्टिकल्चर शाखा के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित निगम स्वामित्व वाले सामुदायिक भवनों की वर्तमान स्थिति और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी. बैठक में बताया गया कि वार्ड 36 के न्यू पुंदाग और गिरजा टोली, वार्ड 38 के आदर्श नगर, वार्ड 44 के हिनू ब्रिज और पारस टोली, वार्ड 45 के ग्वाला टोली तथा वार्ड 53 के शतरंजी बस्ती (पोस्ट ऑफिस रोड और तुपुदाना रोड) समेत कई सामुदायिक भवनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के दौरान भवनों की संरचनात्मक स्थिति, साफ-सफाई, रंग-रोगन, बिजली, पानी, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का आकलन किया गया.

यह भी पढ़ें: पहली तेज बारिश में ही डूबी रांची: बकरी बाजार-सेवा सदन बने तालाब, नगर निगम के दावे पानी में बहे

नगर आयुक्त ने कहा- सामुदायिक भवनों का हो नियमित साफ-सफाई

समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन भवनों की पेंटिंग पुरानी हो चुकी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर रंग-रोगन कराया जाए. साथ ही सभी सामुदायिक भवनों की नियमित साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने कहा कि निगम के सभी सामुदायिक भवन पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त होने चाहिए. जहां कहीं भी अवैध कब्जा हो, उसे नियमानुसार हटाकर भवनों का उपयोग केवल सामाजिक और जनहित के कार्यों के लिए सुनिश्चित किया जाए. इसके अलावा लंबित सिविल कार्यों को जल्द पूरा करने, भवनों की वाटरप्रूफिंग, पेवर ब्लॉक निर्माण, बेहतर विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए. नगर आयुक्त ने हॉर्टिकल्चर शाखा को सभी सामुदायिक भवनों के परिसर में आकर्षक बागवानी और हरित विकास करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हर भवन का वातावरण स्वच्छ, हराभरा और सुंदर होना चाहिए, ताकि यहां आने वाले लोगों को सकारात्मक माहौल मिल सके.

The picture of community buildings in Ranchi will change, the Municipal Commissioner gave instructions for beautification and better facilities.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के मुद्दे पर JMM का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- ‘लोकतंत्र और संविधान पर हो रहा प्रहार’

स्मार्ट रांची ऐप के माध्यम से सामुदायिक भवनों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था भी शुरू

बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि रांची नगर निगम का उद्देश्य केवल सामुदायिक भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि उनका बेहतर रखरखाव, प्रभावी प्रबंधन और अधिकतम जनोपयोग सुनिश्चित करना है. उन्होंने सभी संबंधित शाखाओं को विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने और तय समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा कर उसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए स्मार्ट रांची ऐप के माध्यम से सामुदायिक भवनों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था भी शुरू की है. अब लोग घर बैठे भवन की उपलब्धता देख सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. निगम का कहना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से बुकिंग प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक हो गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *