हजारीबाग: बिजली विभाग कार्यालय के बाहर मिला संदिग्ध शव, मचा हड़कंप

Hazaribagh: शहर के हीराबाग चौक स्थित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के बाहर शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...

हजारीबाग
बिजली कार्यालय के पास मिला शव

Hazaribagh: शहर के हीराबाग चौक स्थित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के बाहर शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कार्यालय के समीप नाले में एक बोरे के अंदर बंद शव मिलने की सूचना सामने आई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.

नाले में पड़ा था संदिग्ध बोरा

स्थानीय लोगों के अनुसार नाले में एक संदिग्ध बोरा पड़ा हुआ था. बोरे से दुर्गंध आने के बाद लोगों को शक हुआ, जब जांच की गई तो उसमें शव होने की आशंका जताई गई. इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि शव को यहां कब और किस परिस्थिति में लाकर फेंका गया.

ALSO READ: अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में तैनात होमगार्ड्स को लंबे समय से नहीं मिला भत्ता, जिला समादेष्टा ने लिया बड़ा फैसला

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि शव फेंकने वाले व्यक्ति या लोगों तक पहुंचा जा सके. मामले में पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *