Palamu: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ओरनार व पूर्वडीहा पंचायत के किसानों के बीच फदंई खरीफ फसल का बीज वितरण किया गया. प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी, पूर्वडीहा पंचायत मुखिया संतोष कुमार दुबे (पप्पू दुबे) ने बीज बांटे. मौके पर पंचायत के किसानों को अरहर, मडुआ, बादाम, उड़द के बीज दिए गए. प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने बताया कि सभी पंचायतों में चयनित बीज का वितरण किया जाएगा. कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है. सरकार के निर्देश पर बोआई करें. नयी तकनीक से खेती करें. मौसम विभाग और सरकार इसे लेकर बार-बार निर्देशित कर रही है. मौके पर सहायक तकनीक प्रबंधक व प्रखंड प्रबंधक तकनीकी प्रवीन राज सहित किसान उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: रिश्वत लेने के आरोपी होमगार्ड के मुंशी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
