रिश्वत लेने के आरोपी होमगार्ड के मुंशी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Ranchi: एसीबी ने रिश्वत लेने के आरोपी होमगार्ड के मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. मामला सिमडेगा...

RANCHI CIVIL COURT
RANCHI CIVIL COURT

Ranchi: एसीबी ने रिश्वत लेने के आरोपी होमगार्ड के मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. मामला सिमडेगा होमगार्ड कार्यालय से जुड़ा है.

ACB ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट

एसीबी ने मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ अपनी जांच पूरी करते हुए शनिवार को एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में पुख्ता सबूतों के साथ चार्जशीट दाखिल कर दी. अदालत इस मामले पर अब आगामी 20 जुलाई को सुनवाई करेगी.

क्या है पूरा मामला

यह मामला सिमडेगा जिले के होमगार्ड कार्यालय का है. होमगार्ड के जवानों को अलग-अलग क्षेत्रों और विभागों में ड्यूटी पर तैनात करने की जिम्मेदारी कार्यालय के मुंशी राजू कुमार साहू के पास थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने होमगार्ड जवान श्रवण गोप से उसकी ड्यूटी लगाने के एवज में 7,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी.

Also Read: JPSC में अनियमितता को लेकर BJP का सरकार पर हमला

शिकायत के बाद एसीबी ने की कार्रवाई

जवान श्रवण गोप घूस की रकम नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने सीधे रांची स्थित एसीबी कार्यालय से संपर्क किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से मामले का भौतिक सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान मुंशी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *