कोडरमा: दिवंगत पुलिस जवान के परिवार से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, परिजनों को बंधाया ढांढस

Koderma: तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के बड़की धमराय गांव निवासी दिवंगत पुलिस जवान नरेश कुमार के निधन पर शनिवार को केंद्रीय महिला...

Koderma
दिवंगत पुलिस जवान के परिवार से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Koderma: तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के बड़की धमराय गांव निवासी दिवंगत पुलिस जवान नरेश कुमार के निधन पर शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी उनके पैतृक आवास पहुंचीं. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

सड़क हादसे में घायल हुए थे जवान

जानकारी के अनुसार, चलकुशा थाना में पदस्थापित पुलिस जवान नरेश कुमार धनबाद के मैथन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

परिवार को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को दिवंगत जवान के घर पहुंचीं. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की अपील की और कहा कि वह परिवार के साथ खड़ी हैं.उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, मुखिया सरजू प्रसाद वर्मा, पूर्व मुखिया किशोर यादव, धनेश्वर ठाकुर, चन्दवारा डैम मंडल के महामंत्री सनी कुमार यादव, भोलाराम, लडन खान, सरजू राम, शत्रुघ्न राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

ALSO READ: रिश्वत लेने के आरोपी होमगार्ड के मुंशी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *