सरायकेला: SIR-2026 अभियान के तहत विशेष शिविरों का DC ने किया निरीक्षण

Saraikela: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन और ASDD (Absent, Shifted,...

सरायकेला
DC ने किया निरीक्षण

Saraikela: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन और ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) सूची तैयार करने का कार्य जारी है.

गम्हरिया और आदित्यपुर में लगे विशेष शिविर

51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया और आदित्यपुर शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए. इन शिविरों में छूटे हुए मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया और भरे हुए प्रपत्रों का संग्रहण किया गया.

DC ने लिया कार्यों का जायजा

DC नितिश कुमार सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने BLO, BLO सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय पर और त्रुटिरहित पूरा करने का निर्देश दिया.

पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

DC ने कहा कि घर-घर सर्वे के दौरान छूटे हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए. कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों ने अब तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे 20 जुलाई को आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करें.

ALSO READ: बोकारो: कुत्ते को बचाने में पलटा ऑटो, मलबे में फंसे चालक को कटर से काटकर निकाला गया

22 जुलाई को होगी BLO-BLA बैठक

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BL A-2 की बैठक होगी, जिसमें ASDD सूची का अंतिम सत्यापन किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान SDO सरायकेला अभिनव प्रकाश, गम्हरिया अंचल अधिकारी (CO) प्रवीण कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *