National Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान, कार्तिक आर्यन और ममूटी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान

न्यूज वेव डेस्क नई दिल्ली:भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शनिवार को कर दी...

New Delhi
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान

न्यूज वेव डेस्क

नई दिल्ली:भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शनिवार को कर दी गई. इस बार भी अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. अभिनय, निर्देशन, पटकथा, संगीत, सिनेमैटोग्राफी और सामाजिक सरोकारों पर आधारित फिल्मों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली.

कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर

इस वर्ष कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रमायुगम’ के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. वहीं यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का सम्मान अपने नाम किया.

‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया. वहीं राजकुमार पेरियासामी को फिल्म ‘अमरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला. दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली फिल्म के रूप में ‘कल्कि 2898 एडी’ को सम्मानित किया गया.

संजय मिश्रा बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

फिल्म ‘भक्षक’ में शानदार अभिनय के लिए संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. वहीं रोपाश्री वारकड़ी (मिथ्या) और सवाना नामीदास (महाराजा) को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुना गया.

इन फिल्मों और कलाकारों को भी मिला सम्मान

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन), ममूटी (ब्रमायुगम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
मनोरंजन से भरपूर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कल्कि 2898 एडी
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (भक्षक)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: रोपाश्री वारकड़ी (मिथ्या), सवाना नामीदास (महाराजा)
राष्ट्रीय एवं सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कैप्टन मिलर
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: रुद्रिमान बनर्जी, तपोमय देव, गीताश्री चक्रवर्ती, अरंगदेव पोथुला और अनिश एस. शेट्टी
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: शेहनाद जलाल (ब्रमायुगम)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कल्कि 2898 एडी
सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: अनल अरसु (महाराजा)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट: कोमेटी कुरोल्लु
सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सुकुमार (पुष्पा 2)
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: वेंकी अटलुरी (लकी भास्कर)

1954 में हुई थी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी. प्रारंभ में इसे ‘स्टेट अवॉर्ड्स फॉर फिल्म्स’ के नाम से जाना जाता था. इसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा को प्रोत्साहित करना और विभिन्न भारतीय भाषाओं की उत्कृष्ट फिल्मों व कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना था. आज यह भारतीय फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित सरकारी सम्मान माना जाता है.
READ ALSO: डॉ. अंजना वर्मा बनीं इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची की नई अध्यक्ष, सेवा और महिला सशक्तिकरण का लिया संकल्प

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *