NewsWave Desk : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में हुई गड़बड़ियों पर जारी सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सख्त चेतावनी दी है. संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित एनडीए NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम PM मोदी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जानकारी मिलते ही सरकार ने बिना देरी किए कड़े कदम उठाए है.
दोषियों को मिलेगी नजीर बनने वाली सजा
बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के कड़े रुख की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस पूरे फर्जीवाड़े और रैकेट में शामिल अब तक 13 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पीएम PM ने निर्देश दिया है कि इस आपराधिक नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए दोषियों को ऐसी ऐतिहासिक सजा दी जाए, जो भविष्य के लिए एक मिसाल बने ताकि कोई दोबारा ऐसी दुस्साहस न कर सके.
ALSO READ : सीता सोरेन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, कहा – दुमका से दिल्ली, मुंबई-बेंगलुरु तक नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो
