सीता सोरेन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, कहा – दुमका से दिल्ली, मुंबई-बेंगलुरु तक नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो

Ranchi/Dumka : जामा की पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने संताल परगना के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की मांग...

सीता सोरेन

Ranchi/Dumka : जामा की पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने संताल परगना के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की मांग उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है. उन्होंने दुमका और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेनों के परिचालन, यात्री सुविधाओं के विस्तार और श्रावणी मेला के दौरान विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करने का आग्रह किया है. सीता सोरेन ने अपने पत्र में कहा कि दुमका संताल परगना प्रमंडल का मुख्यालय होने के साथ-साथ धार्मिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है. इसके बावजूद यहां से देश के प्रमुख महानगरों के लिए सीधी रेल सेवाओं का अभाव है.

दुमका से महानगरों के लिये एक्सप्रेस ट्रेन की मांग

उन्होंने दुमका से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ आसनसोल/रामपुरहाट-जसीडीह रूट पर भी नई ट्रेनें चलाने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. संताल परगना की देश के अन्य हिस्सों से बेहतर रेल संपर्क स्थापित होगा.

प्रमुख शहरों से दुमका तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो

श्रावणी मेले का उल्लेख करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि हर वर्ष देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम के दर्शन के लिए इस क्षेत्र में पहुंचते है. दुमका से बासुकीनाथ की दूरी करीब 25 किलोमीटर है. इसलिए यह स्टेशन श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने मांग की कि सावन महीने के दौरान देश के प्रमुख शहरों से दुमका तक विशेष (स्पेशल) ट्रेनों का संचालन किया जाए और वर्तमान में चल रही ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोतरी की जाए. जिससे श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सके.

 

ALSO READ : झारखंड : प्राकृतिक वनों का होगा कायाकल्प, नदी तटों को मिलेगा नया जीवनदान, रंग लगाएगी सिल्विकल्चरल ऑपरेशन योजना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *