Click Here
Click Here
Click Here

रांची: ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, निकाली मोटरसाइकिल रैली

रांची : जिले में आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष...

रांची : जिले में आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. रविवार को एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस अभियान के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया. अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा तेज और लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के बारे में जागरूक किया गया. साथ ही यह भी बताया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने से किस प्रकार गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है..इस जागरूकता अभियान के तहत बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक होते हुए फिरायालाल चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिससे आम जनता को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया. इस अवसर पर रांची नगर क्षेत्र के कई डीएसपी, यातायात, थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *