चतरा हत्याकांड: रॉकी यादव का विवादों से पुराना नाता, आदित्य सचदेव हत्याकांड में उम्रकैद के बाद हाई कोर्ट से मिला था बरी

Ranchi: चतरा जिले में बिहार पुलिस के जवान बलवीर सिंह द्वारा निजी बॉडीगार्ड अतुल कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के...

Chatra Murder Case
चतरा हत्याकांड: रॉकी यादव का विवादों से पुराना नाता

Ranchi: चतरा जिले में बिहार पुलिस के जवान बलवीर सिंह द्वारा निजी बॉडीगार्ड अतुल कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पूछताछ में आरोपी ने खैनी मांगने को लेकर विवाद होने की बात कही है. वहीं, पुलिस दोनों के बीच पुरानी रंजिश के पहलुओं की भी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद अतुल कुमार का शव बिहार भेज दिया गया है. यह वारदात एसपी आवास के सामने हुई थी, जिसके बाद पूरे जिले में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

रॉकी यादव समेत अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा

बताया जा रहा है कि बलवीर सिंह बिहार के बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात था. हालांकि, रॉकी यादव उर्फ राकेश रंजन उसे अपने साथ चतरा लेकर आया था. रॉकी यादव का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है. साल 2016 में गया के चर्चित आदित्य सचदेव हत्याकांड में रॉकी यादव मुख्य आरोपी था. आरोप था कि मामूली रोडरेज विवाद के बाद उसने कारोबारी के बेटे आदित्य सचदेव को गोली मार दी थी. इस मामले में निचली अदालत ने रॉकी यादव समेत अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. बाद में पटना हाई कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में रॉकी यादव उर्फ राकेश रंजन को बरी कर दिया.

फैसले को पटना हाई कोर्ट में चुनौती दी

इस मामले में गया सिविल कोर्ट ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव, टेनी यादव उर्फ राजीव कुमार, राजेश कुमार और बंदी यादव उर्फ विंदेश्वरी प्रसाद को दोषी ठहराया था. कोर्ट ने बंदी यादव को पांच वर्ष की सजा, जबकि अन्य तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. बाद में इस फैसले को पटना हाई कोर्ट में चुनौती दी गई. सुनवाई के दौरान बंदी यादव की मौत हो जाने के कारण उसकी अपील पर सुनवाई नहीं हो सकी.

यह मामला 7 मई 2016 का है. गया के रामपुर थाना क्षेत्र में रोडरेज के दौरान आदित्य सचदेव अपने दोस्त के साथ कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रॉकी यादव की गाड़ी से ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि कहासुनी के बाद रॉकी यादव ने रिवॉल्वर से आदित्य सचदेव को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ALSO READ: रांची में BLO, BLA-2 और चुनाव पाठशाला की तृतीय बैठक संपन्न, मतदाता जागरूकता पर हुई चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *