Pakur: कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस कमिटी ने पुराना सदर अस्पताल के समक्ष धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के मांग को लेकर धरना दिया गया. प्रदेश महासचिव उदय लखवानी ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो, सांसद में नीट पेपर लीक मामले में चर्चा हो, साथ ही छात्रों के ऊपर हुई एफआईआर को वापस ले. उदय लखवानी ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा की मांग पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान भारी संख्य में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
AlsoRead:दो राजनीतिक दलों की भिड़ंत में तीन घंटे जाम से जूझती रही राजधानी की जनता
