Ranchi: राजधानी में रथ मेला घुमने आयी नगड़ी निवासी महिला प्रिया कुमारी का पर्स चोरी करते एक युवक को मेला में तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से महिला ने पकड़ लिया. उसके पास से चोरी का पर्स बरामद कर लिया गया. इस संबंध में महिला के बयान पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसके आधार पर गिरफ्तार युवक मिलन कुमार को जेल भेज दिया गया, वह रामगढ़ का रहने वाला है.
सुरक्षा कर्मियों ने युवक को तत्परता से पकड़ा
प्राथमिकी में महिला प्रिया कुमारी ने बताया है कि वह बड़ा झुला के समीप बर्तन दुकान में सामान खरीद रही थी. उसी समय बड़ा पर्स का चेन खोल कर मिलन कुमार ने छोटा पर्स निकाल लिया. दुकानदार ने पर्स निकालते हुए देख लिया और महिला को बताया. महिला उस युवक का पीछा कि और शोर मचायी तो आसपास सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और युवक की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी का पर्स बरामद हो गया. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
Also Read: हजारीबाग: क्या है ‘खुजली तालाब’ की अनोखी मान्यता? 150 साल से नहीं टूटा लोगों का भरोसा
