कांग्रेस के दो चेहरे, झारखंड की परीक्षाओं की हो CBI जांच: आदित्य साहू

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में एक तरह की राजनीति...

आदित्य साहू

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में एक तरह की राजनीति करती है और झारखंड में दूसरी. उनका आरोप है कि राज्य में पिछले छह वर्षों में हुई लगभग हर बड़ी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक या गड़बड़ी के आरोप लगे, लेकिन कांग्रेस ने इस पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई.आदित्य साहू ने कहा कि जेपीएससी मामले की जांच सीआईडी नहीं, बल्कि सीबीआई से होनी चाहिए. उनका आरोप है कि सरकार सीआईडी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है, जैसा पहले शराब घोटाले में हुआ था. उन्होंने कहा कि झारखंड में हुई सभी विवादित परीक्षाओं की जांच भी सीबीआई से कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा के आंदोलन के दबाव में जेपीएससी अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा था. अब उनकी मांग है कि तत्कालीन अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए. नीट पेपर लीक मामले पर बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा कि गड़बड़ी सामने आने के बाद परीक्षा दोबारा कराई गई और अब छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रहित की राजनीति नहीं करती. उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कई गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस देश को कमजोर करने की राजनीति कर रही है.

 

आदित्य साहू

भाजपा कार्यालय घेराव पर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थर,अंडे और टमाटर फेंके. उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे. साथ ही कुछ पुलिस अधिकारियों पर भी पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की और भाजपा कार्यकर्ताओं पर एकतरफा लाठीचार्ज किया. भाजपा ने ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की है. उन्होंने दावा किया कि इस घटना में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं. भाजपा इस मामले में कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी. आदित्य साहू ने कांग्रेस के दिल्ली में हुए प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पदों का सम्मान होना चाहिए और कांग्रेस ने इन पदों का अपमान किया है.

AlsoRead:रांची: अशोक नगर चोरी कांड, पुलिस ने बरामद किए लाखों के कैश और जेवर

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *