पलामू: जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के करंट से युवक की मौत, शव को बालू में दफनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Palamu: पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के शेखडीहा सतबहिनी पंचायत स्थित कोयल नदी के पास एक युवक की हत्या और...

शव को बालू में दफनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Palamu: पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के शेखडीहा सतबहिनी पंचायत स्थित कोयल नदी के पास एक युवक की हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. मृत युवक की पहचान शेखडीहा निवासी सुनील साह के पुत्र सचिन कुमार साह के रूप में की गई है. मृतक की मां ललिता देवी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गत 14 जुलाई की रात्रि को कुछ लोगों द्वारा जंगली सुअर का शिकार करने के लिए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में अवैध रूप से नंगा तार जोड़कर कोयल नदी के पास बिछाया गया था. इसी दौरान सचिन कुमार साह उस करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी

घटना के बाद डर से आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसके शव को कोयल नदी की बालू में दफना दिया और इस्तेमाल किए गए बिजली के तार को भी वहीं छिपा दिया. अगले दिन 15 जुलाई को बालू में शव गड़ा हुआ पाया गया था. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त कमल रजवार उर्फ बब्लू और अप्रथमिकी अभियुक्त रामजी रजवार को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. साथ ही घटनास्थल से सरिया बांधने वाला करीब 50 फीट लंबा लोहे का तार और उसमें लगे 6 लकड़ी के खुट्टे भी बरामद किए गए हैं. पुलिस इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ALSO READ : बारिश के मौसम में कौन-सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी? जानिए कैसे रखें अपनी सेहत और सुरक्षा का ख्याल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *