Chakardharpur: चक्रधरपुर-बंदगांव प्रखंड के कराईकेला पंचायत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था. शिविर में कुल 80 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 69 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया.कार्यक्रम में बीडीओ भीषम कुमार, प्रमुख पीटर घनश्याम तियु, कराईकेला पंचायत की मुखिया गीता बानरा, लान्डुपोदा पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सदानंद होता सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे.

स्वैच्छिक रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है: BDO
बीडीओ भीषम कुमार ने कहा कि “स्वैच्छिक रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है. स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. प्रमुख पीटर घनश्याम तियु ने कहा कि “रक्तदान एक महान सामाजिक दायित्व है. समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में योगदान देना चाहिए. रक्तदान से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना भी मजबूत होती है.प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सदानंद होता ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है. किसी अज्ञात व्यक्ति की जान बचाने का अवसर रक्तदान के माध्यम से मिलता है.
अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य रहे मौजूद
युवाओं को विशेष रूप से आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े. शिविर के माध्यम से लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनिल बड़ाइक, अजय लकड़ा, पवन तांती, जगरनाथ मुंडा, रोशन लोहार, बीपीओ काली प्रसाद गुप्ता, नितेश मंडल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
ALSO READ : संत रविदास की 650वीं जयंती: झारखंड में भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, काशी से आएगी पवित्र मिट्टी
