रांची: RTE के तहत 25 फीसदी रिक्त सीटों पर होगा नामांकन, दूसरे चरण का ऑनलाइन नामांकन 27 जुलाई से

Ranchi: निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (आरटीई) की धारा 12(1)(सी) के तहत सत्र 2026-27 में प्रवेश कक्षा की...

Ranchi: Enrollment will be done on 25% vacant seats under RTE, second phase online enrollment from July 27

Ranchi: निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (आरटीई) की धारा 12(1)(सी) के तहत सत्र 2026-27 में प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत शेष रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा रही है. रांची जिले में इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे. जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों में रिक्त रह गई सीटों पर दूसरे चरण में नामांकन किया जाएगा. इस चरण में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था और जांच के बाद जिनका आवेदन योग्य पाया गया है. नए अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: CBI की बड़ी कार्रवाई: चार लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार, झारखंड समेत 3 राज्यों में सीबीआई की रेड

नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी

नामांकन की पूरी प्रक्रिया जिले की वेबसाइट www.rteranchi.in पर ऑनलाइन संपन्न होगी. वेबसाइट पर विद्यालयवार रिक्त सीटों का विवरण उपलब्ध कराया गया है. पात्र अभिभावक पड़ोस की दूरी के आधार पर क्रमशः 1 किलोमीटर, 3 किलोमीटर और अंततः 6 किलोमीटर की सीमा तक अधिकतम तीन विद्यालयों का चयन कर सकते हैं. अभिभावकों को अपने लॉगिन आईडी से केवल उन्हीं विद्यालयों का चयन करना होगा, जहां सीटें रिक्त हैं. साथ ही, संबंधित विद्यालय से अपने घर की दूरी किलोमीटर में दर्ज कर आवेदन सबमिट करना होगा. दूरी के आधार पर दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 को समाहरणालय ब्लॉक, रांची में संपन्न होगी. जिला प्रशासन ने सभी पात्र अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर वेबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है. फॉर्म भरने या प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में अनिल कुमार के मोबाइल नंबर 9570982798 पर संपर्क किया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *