रांची में छात्रों ने मनाया जश्न, बोले- यह जीत आंदोलन की है, संघर्ष अभी जारी रहेगा

Ranchi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों...

रांची में छात्रों ने मनाया जश्न

Ranchi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में उत्साह देखने को मिला. आंदोलन में शामिल युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई. किसी ने लड्डू बांटे तो किसी ने मेलोडी टॉफी खिलाकर साथियों को बधाई दी. मौके पर छात्रों ने नारेबाजी भी की. आंदोलन में शामिल छात्र-छात्राओं का कहना था कि यह केवल एक इस्तीफा नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन की जीत है. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा छात्रों के साथ न्याय की मांग आगे भी जारी रहेगी.

युवा अपने अधिकारों के लिए पीछे हटने वाले नहीं

छात्रों ने कहा कि अगर भविष्य में छात्रों या आम जनता के साथ अन्याय हुआ तो फिर आंदोलन होगा. उन्होंने कहा कि अब युवा अपने अधिकारों के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि NEET पेपर लीक जैसे मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ और कई परिवारों को गहरा नुकसान उठाना पड़ा. इधर, धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि उन्होंने चार दशक से अधिक समय तक छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए काम किया है. उन्होंने युवाओं की आकांक्षाओं और भावनाओं का सम्मान करने की बात कही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा करने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया.

AlsoRead:रांची: कैम्ब्रियन स्कूल में हुनर का जलवा, फायरलेस कुकिंग और पौधारोपण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *