Palamu: पांकी विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद की ओर से स्वास्थ्य उपकेंद्रों और पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों का सामूहिक शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह तथा सभी जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे.
इन क्षेत्रों में शुरू होंगे निर्माण कार्य
पांकी प्रखंड में अम्बाबारे, नवडीहा-1, पांकी पश्चिमी, डडार कला, पकरिया, रतनपुर, होताई और सुंडी स्वास्थ्य उपकेंद्रों के साथ पकरिया पंचायत भवन का शिलान्यास हुआ. वहीं नीलामबर-पीतांबरपुर प्रखंड के रजहारा, कोटखास और हरतुआ तथा तरहसी प्रखंड के जूरू स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी शिलान्यास किया गया.
ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और पंचायत भवन बनने से स्थानीय प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी.
ALSO READ: रांची: नर्सिंग की छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले को नहीं मिली बेल
