Ranchi: जे एम अर्चना कुमारी की अदालत ने चोरी के प्रयास के एक मामले में सुनवाई करते हुए तीनों आरोपी तसबर्ग अंसारी, सहबान अंसारी और दानिश अंसारी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. मामला कांके थाना से जुड़ा हुआ है. मामले में पीड़ित शमसुल अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज करायीं थी, जिसमें बताया था कि 09 दिसंबर 2019 की रात मलान चौक स्थित उनकी दुकान का ताला काटकर चोरी का प्रयास किया गया था. पीसीआर पुलिस को देखकर बदमाश हेक्सा-ब्लेड, लोहे की छड़ और एक बाइक छोड़कर भाग गए थे. बाइक के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.
AlsoRead:रांची: नर्सिंग की छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले को नहीं मिली बेल
