Ranchi : एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है. 25 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश-विदेश की 24 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. इस बार प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता, रांची, इंफाल, शिलांग और गुवाहाटी सहित पांच शहरों के छह प्रमुख स्टेडियमों में किया जा रहा है. टूर्नामेंट में ISL, I-League, I-League-2 भारतीय सशस्त्र बलों की टीमों के साथ श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी भी हिस्सा ले रही है. सभी टीमों को छह ग्रुपों में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप की विजेता टीम और दो सर्वश्रेष्ठ उपविजेता टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी.

कोलकाता डर्बी से हुई शानदार शुरुआत
135वें डूरंड कप का उद्घाटन मुकाबला 25 जुलाई को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में मोहन बागान एसजी SG और ईस्ट बंगाल एफसी FC के बीच बहुप्रतीक्षित कोलकाता डर्बी से हुआ.
रांची में होंगे ये बड़े मुकाबले
रांची के फुटबॉल प्रेमियों के लिए इस बार कई रोमांचक मैच निर्धारित किए गए है.
26 जुलाई : जमशेदपुर एफसी बनाम डिफेंडर्स एफसी
29 जुलाई : इंडियन एयर फोर्स एफटी बनाम डिफेंडर्स एफसी
2 अगस्त : जमशेदपुर एफसी बनाम एससी दिल्ली
10 अगस्त : जमशेदपुर एफसी बनाम इंडियन एयर फोर्स एफटी
पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल
25 जुलाई : मोहन बागान एसजी vs ईस्ट बंगाल एफसी (कोलकाता)
26 जुलाई : जमशेदपुर एफसी vs डिफेंडर्स एफसी (रांची)
26 जुलाई : इंडियन आर्मी एफटी vs समलेश्वरी एससी (कोलकाता)
27 जुलाई : मोहम्मडन एससी vs बागपत एफसी (कोलकाता)
28 जुलाई : TRAU एफसी vs नेरोका एफसी (इम्फाल)
28 जुलाई : साउथ यूनाइटेड एफसी vs CISF प्रोटेक्टर्स (कोलकाता)
29 जुलाई : इंडियन एयर फोर्स एफटी vs डिफेंडर्स एफसी (रांची)
30 जुलाई : समलेश्वरी स्पोर्ट्स vs बागपत एफसी (कोलकाता)
30 जुलाई : एफसी रेंगडाई vs इंडियन नेवी एफटी (इम्फाल)
31 जुलाई : ईस्ट बंगाल एफसी vs CISF प्रोटेक्टर्स (कोलकाता)
31 जुलाई : शिलांग लाजोंग एफसी vs नोंगसेह SS&CC (शिलांग)
2 अगस्त : मोहम्मडन एससी vs समलेश्वरी स्पोर्ट्स (कोलकाता)
2 अगस्त : जमशेदपुर एफसी vs एससी दिल्ली (रांची)
3 अगस्त : TRAU एफसी vs एफसी रेंगडाई (इम्फाल)
3 अगस्त : लांगस्निंग एफसी vs मुंबई एफसी (शिलांग)
3 अगस्त : कर्बी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार vs FC1 (गुवाहाटी)
4 अगस्त : मोहन बागान एसजी vs साउथ यूनाइटेड एफसी (कोलकाता)
4 अगस्त : एससी दिल्ली vs डिफेंडर्स एफसी (रांची)
5 अगस्त : इंडियन आर्मी एफटी vs बागपत एफसी (कोलकाता)
5 अगस्त : नेरोका एफसी vs इंडियन नेवी एफटी (इम्फाल)
6 अगस्त : नोंगसेह SS&CC vs लांगस्निंग एफसी (शिलांग)
6 अगस्त : बोडोलैंड एफसी vs FC1 (गुवाहाटी)
8 अगस्त : शिलांग लाजोंग एफसी vs मुंबई एफसी (शिलांग)
8 अगस्त : नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी vs कर्बी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार (गुवाहाटी)
9 अगस्त : TRAU एफसी vs इंडियन नेवी एफटी (इम्फाल)
10 अगस्त : मोहन बागान एसजी vs CISF प्रोटेक्टर्स (कोलकाता)
10 अगस्त : जमशेदपुर एफसी vs इंडियन एयर फोर्स एफटी (रांची)
11 अगस्त : नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी vs FC1 (गुवाहाटी)
12 अगस्त : मोहम्मडन एससी vs इंडियन आर्मी एफटी (कोलकाता)
12 अगस्त : नेरोका एफसी vs एफसी रेंगडाई (इम्फाल)
13 अगस्त : शिलांग लाजोंग एफसी vs लांगस्निंग एफसी (शिलांग)
13 अगस्त : बोडोलैंड एफसी vs कर्बी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार (गुवाहाटी)
ग्रुप स्टेज का रोमांच 13 अगस्त तक
ग्रुप चरण के मुकाबले 13 अगस्त तक विभिन्न शहरों में खेले जाएंगे. इस दौरान मोहम्मडन एससी, मोहन बागान, ईस्ट बंगाल, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड, ज्त्।न् एफसी, नेरोका एफसी, शिलांग लाजोंग, मुंबई एफसी, इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और अन्य टीमें अपनी चुनौती पेश करेंगी.
16 अगस्त से शुरू होगा नॉकआउट दौर
ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद 16 अगस्त से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे. इसके बाद 19 और 20 अगस्त को सेमीफाइनल खेले जाएंगे.
23 अगस्त को होगा खिताबी मुकाबला
डूरंड कप 2026 का फाइनल 23 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में खेला जाएगा. मौजूदा चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी अपने खिताब की रक्षा के इरादे से मैदान में उतरेगी. फुटबॉल प्रेमियों के लिए इस बार का डूरंड कप कई रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहने वाला है. खास बात यह है कि पहली बार रांची भी इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. जिससे झारखंड के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

ALSO READ : बार काउंसिल के प्रस्ताव पर हाई-पावर्ड कमिटी की रोक, स्टेट बार काउंसिल की सीट बढ़ाने का था प्रस्ताव
