Bokaro: जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी उत्तरी पंचायत के कुम्हारडीह गांव के झाड़ियों से पुलिस ने 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. दिनभर की जांच पड़ताल के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. थाना प्रभारी बिपिन कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखने से प्रतीत होता है कि यह आत्महत्या का मामला है. युवक के पास से कीटनाशक की शीशी मिली है. फंदा भी लगाया गया है. हालांकि युवक ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. मुखिया गिरिन्द्र मिश्रा ने बताया कि सुबह के समय गांव के लोगों से शव की सूचना मिली. थाना को सूचना दी गई. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा, दयाशंकर ठाकुर, महानंद केवट, विश्वनाथ मांझी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.
बोकारो: तांतरी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका
Bokaro: जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी उत्तरी पंचायत के कुम्हारडीह गांव के झाड़ियों से पुलिस ने 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव...
सम्बंधित ख़बरें
