बोकारो: 11 दिन बाद खत्म हुआ अनशन, सुभाष मोदी के परिजनों को मिला नियोजन, DC ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास

Bokaro: स्वर्गीय सुभाष मोदी के परिजनों की नियोजन की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से जारी अनशन सोमवार को समाप्त हो...

Bokaro

Bokaro: स्वर्गीय सुभाष मोदी के परिजनों की नियोजन की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से जारी अनशन सोमवार को समाप्त हो गया. उपायुक्त अजय नाथ झा की पहल के बाद मामले का समाधान निकला और उन्होंने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया.बीएसएल प्रबंधन की सहमति के बाद सुभाष मोदी के परिवार के दो सदस्यों को बोकारो स्टील प्लांट परिसर में कार्यरत हाईटेक इंजीनियरिंग के माध्यम से कुशल ठेका मजदूर के रूप में नियोजन दिया गया है.नियोजन की मांग को लेकर परिवार के सदस्य पिछले कई दिनों से एडीएम बिल्डिंग के पास धरना और अनशन पर बैठे थे.

प्रशासनिक पहल से निकला समाधान

मामले में उपायुक्त अजय नाथ झा के हस्तक्षेप के बाद परिजनों की मांग पर सहमति बनी. नियोजन मिलने के बाद परिवार को बड़ी राहत मिली है.वहीं बीएसएल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि परिवार को पहले की तरह चिकित्सा सुविधा और आवास की सुविधा भी मिलती रहेगी.

लोगों में राहत का माहौल

अनशन समाप्त होने और मांग पूरी होने के बाद परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी राहत और संतोष का माहौल देखा गया.
ALSO READ: रांची विश्वविद्यालय में ILS निदेशक और MBA असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए इंटरव्यू संपन्न

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *