बोकारो स्टील ने रचा इतिहास, नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में जीता खिताब

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के अधिकारियों ने प्रतिष्ठित 35वें नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन बनने का...

बोकारो
बोकारो स्टील ने रचा इतिहास

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के अधिकारियों ने प्रतिष्ठित 35वें नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. इस उपलब्धि के साथ बोकारो स्टील ने देशभर के सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के शीर्ष संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया.

150 से अधिक संस्थानों के बीच बोकारो ने मारी बाजी

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सेल (SAIL), NTPC, मारुति सुजुकी, इंडियन ऑयल (IOCL), NHPC, LNT और ONGC समेत देश के 150 से अधिक प्रमुख सार्वजनिक और निजी संस्थानों की टीमों ने भाग लिया. पांच चुनौतीपूर्ण क्षेत्रीय चरणों के बाद आयोजित ग्रैंड फिनाले में देश की शीर्ष 19 टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुकाबला किया.

राहुल रंजन पंडा और ओवैस अहमद ने दिलाई जीत

बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से हॉट स्ट्रिप मिल के वरीय प्रबंधक राहुल रंजन पंडा और CMM-CTS के वरीय प्रबंधक ओवैस अहमद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. व्यावसायिक सिमुलेशन (Business Simulation) के दौरान उनकी रणनीतिक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और वित्तीय प्रबंधन कौशल ने निर्णायकों को प्रभावित किया, जिसके दम पर टीम ने राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता में NTPC की टीमों ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया.

ALSO READ: बोकारो में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, छात्राओं को साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेश

16 साल बाद फिर बोकारो के नाम राष्ट्रीय खिताब

यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि वर्ष 2010 के बाद पहली बार सेल ने नेशनल मैनेजमेंट गेम्स का खिताब जीता है. उल्लेखनीय है कि उस समय भी विजेता टीम बोकारो इस्पात संयंत्र की ही थी. इस नई सफलता ने एक बार फिर बोकारो स्टील की मजबूत प्रबंधन क्षमता, नेतृत्व कौशल और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *