शराब घोटाला: जगन देसाई को ACB कोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल 

रांची: शराब घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के हाथों गिरफ्तार जगन देसाई को डिफॉल्ट बेल मिल गई है. इन्हें डिफॉल्ट बेल...

ACB OFFICE
ACB OFFICE

रांची: शराब घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के हाथों गिरफ्तार जगन देसाई को डिफॉल्ट बेल मिल गई है. इन्हें डिफॉल्ट बेल इसलिए मिली है क्योंकि ACB इनके विरुद्ध चार्जशीट दाखिल नहीं की.

सोमवार को रांची एसीबी की विशेष कोर्ट ने जगन देसाई को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है. ACB ने जगन देसाई को जनवरी महीने में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में है.

Also Read: AG की रिपोर्ट में खुलासा: झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड में भ्रष्टाचार की पोल, 14 हजार करोड़ की योजनाओं में केवल 55% हुए पूरे

तीनो आरोपियों की कंपनी ने साल 2022-23 में झारखंड में मैन पावर की सप्लाई की थी. इस केस के प्रमुख अभियुक्त IAS विनय चौबे समेत अन्य आरोपियों को भी चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण डिफॉल्ट बेल मिल चुकी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *