चक्रधरपुर: पी.जे. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गूंजा गुरु महिमा का बखान, हर्षोल्लास से मना वेद व्यास जयंती उत्सव

Chakradharpur: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंप रोड में बुधवार को वेद व्यास जयंती सह गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ...

वेद व्यास जयंती सह गुरु पूर्णिमा उत्सव
वेद व्यास जयंती सह गुरु पूर्णिमा उत्सव

Chakradharpur: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंप रोड में बुधवार को वेद व्यास जयंती सह गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व अतिथियों द्वारा महर्षि वेदव्यास के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया.

गुरु के महत्व पर अतिथियों ने रखा अपना मत

मुख्य अतिथि रेलवे CLI अधिकारी मुराली कृष्णन ने महर्षि वेदव्यास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही अज्ञानता के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से दूर करता है. विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सच्चा गुरु केवल पढ़ाता नहीं, बल्कि शिष्य के चरित्र का निर्माण भी करता है.”

आचार्यों और कर्मचारियों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर सचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने भैया-बहनों के समग्र विकास पर बल दिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय समिति द्वारा आचार्यों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. मंच संचालन सौभिक घटक ने किया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

ALSO READ: लातेहार: सीरम में वन भूमि पर कब्जे की तैयारी? तालाब किनारे धान रोपनी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *