JPSC परीक्षा धांधली मामला: CID ने अभ्यर्थियों से मांगी OMR शीट की कार्बन कॉपी, जानें कैसे और कहां भेजें

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और धांधली के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग...

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और धांधली के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) झारखंड ने अपनी जांच तेज कर दी है. जांच को आगे बढ़ाने और साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से सीआईडी ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों से सहयोग की अपील की है.

30 जुलाई से 5 अगस्त तक OMR शीट भेजने का निर्देश:

सीआईडी ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 (विज्ञापन संख्या- 01/2024) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने पेपर-1 और पेपर-2 की ओओमआर शीट की कार्बन कॉपी जांच एजेंसी को उपलब्ध कराएं. अभ्यर्थी अपनी ओओमआर शीट की स्पष्ट फोटो खींचकर या पीडीएफ बनाकर 30 जुलाई 2024 से 05 अगस्त 2024 के बीच नीचे दिए गए माध्यमों से भेज सकते हैं.

– व्हाट्सएप नंबर: 9934309058

– ई-मेल आईडी: complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in

यदि OMR शीट की कार्बन कॉपी गुम या उपलब्ध न हो तो क्या करें?:

सीआईडी ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के पास किसी कारणवश ओओमआर शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध नहीं है, वे भी परेशान न हों. ऐसे अभ्यर्थी दिए गए व्हाट्सएप नंबर या ई-मेल पर अपना रोल नंबर भेजते हुए अनुपलब्धता (कार्बन कॉपी न होने) का कारण लिखकर सूचित कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *