रामगढ़ व चतरा पुलिस को IG की सख्त चेतावनी, कहा- लंबित कांडों के निष्पादन में कोताही बर्दास्त नहीं

Chatra: उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिंहा एकदिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे. IG के चतरा पहुंचने पर...

Chatra Conference Hall
बैठक करते आईजी

Chatra: उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिंहा एकदिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे. IG के चतरा पहुंचने पर समाहरणालय स्थित SP कार्यालय में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद IG ने कॉन्फ्रेंस हॉल में रामगढ़ और चतरा जिले के SP समेत वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की.

मामलों की जांच कर जल्द निपटारा करने का निर्देश 

बैठक के दौरान आईजी ने दोनों जिलों में लंबे समय से लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए आईजी ने एक सकारात्मक संदेश दिया. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिन लोगों पर मामले दर्ज हैं, पुलिस की यह जिम्मेदारी है कि जांच कर उन केसों का समय पर निपटारा करें. ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि लंबित मुकदमों के बोझ तले किसी का आने वाला भविष्य अंधकारमय न हो.

तस्करों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने का निर्देश

बैठक के दौरान आईजी ने दोनों जिलों के पुलिस कप्तानों और वरिय पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ थाना प्रभारियों को NDPS एक्ट व ऑर्गनाइजड क्राइम के मामलों में भी कठोर कार्रवाई करते हुए तस्करों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगाने के निर्देश दिए. आईजी ने क्राइम कंट्रोल को लेकर गस्ती अभियान भी तेज करने के आदेश दिये.

यह भी पढ़ें: बोकारो में SIR-2026 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न – Newswave Jharkhand

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *