दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रतिमा अनावरण स्थल का लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश

Pakur: पुराना डीसी चौक में स्थापित होने वाले दिशोम गुरु और झामुमो पार्टी के संस्थापक रहे शिबू सोरेन के प्रतिमा निर्माण स्थल...

Littipara MLA Hemlal Murmu inspected the site of the statue unveiling of Dishom Guru Shibu Soren and gave directions.

Pakur: पुराना डीसी चौक में स्थापित होने वाले दिशोम गुरु और झामुमो पार्टी के संस्थापक रहे शिबू सोरेन के प्रतिमा निर्माण स्थल का लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने जायजा लिया.पुराना डीसी चौक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

लगभग 14 फीट ऊंची प्रतिमा कि होगी स्थापना

आगामी 4 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि पर उक्त प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. उक्त प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 14 फीट होगी. विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि गुरुजी ने झारखंड और झारखंडियों के हक व अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया.राज्यवासियों के लिए किया गया उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

ALSO READ : विस्थापितों के हक की लड़ाई दिल्ली तक: हजारीबाग सांसद ने ऊर्जा सचिव के सामने उठाए चार बड़े मुद्दे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *