Lohardaga : जिले के बरवा टोली स्थित ललित नारायण स्टेडियम के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार नवविवाहित पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी.

प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग
जानकारी के अनुसार, कुर्से गांव निवासी वारिश अंसारी (24 वर्ष) अपनी पत्नी सानिया खातून (21 वर्ष) के साथ स्कूटी से रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है. वहीं स्थानीय लोगों ने शहर में तेज रफ्तार और भारी वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है.
Also Read : BREAKING: निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल
