JSSC अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, 836 लिपिक पदों की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

Ranchi: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने चार...

JSSC candidates suffer major setback as recruitment process for 836 clerical posts put on hold

Ranchi: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने चार विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में होने वाली 836 लिपिक (क्लर्क) पदों की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है. इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेजी गई अधियाचनाएं (रिक्विजिशन) वापस लेने का आदेश जारी कर दिया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद नगर विकास एवं आवास, खान एवं भूतत्व, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई सभी अधियाचनाएं वापस ले ली गई हैं. इसके साथ ही JSSC को इन पदों पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित करने का निर्देश दिया गया है.

नई अधियाचना में बढ़ सकती है पदों की संख्या 

गौरतलब है कि इन पदों के लिए JSSC ने वर्ष 2023 और 2024 में विज्ञापन जारी किया था. हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन भी कर दिया था और आयोग परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में जुटा था. लेकिन इसी बीच सरकार ने नई लिपिकीय नियुक्ति नियमावली लागू करने का निर्णय लेते हुए पूरी प्रक्रिया रोक दी. सरकार का कहना है कि अब भविष्य में नई नियमावली के तहत सभी विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों की रिक्तियों को एकीकृत (समेकित) तरीके से JSSC को भेजा जाएगा. सूत्रों के अनुसार, नई अधियाचना में पदों की संख्या बढ़ भी सकती है.

अभ्यर्थियों को करना होगा नई घोषणा का इंतजार

हालांकि, नई अधियाचना कब भेजी जाएगी, भर्ती प्रक्रिया दोबारा कब शुरू होगी, परीक्षा कब होगी और परिणाम कब जारी होंगे, इस पर अभी कोई आधिकारिक समय-सीमा तय नहीं की गई है. ऐसे में फिलहाल हजारों अभ्यर्थियों को नई घोषणा का इंतजार करना होगा.

ALSO READ : करमटोली में नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच समझाने पहुंचे अपर प्रशासक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *