Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

PLFI से जुड़े शुभम पोद्दार को हाईकोर्ट से बेल, क्रशर पर रंगदारी के लिए गोली चलवाने का था आरोप

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने PLFI से जुड़े शुभम पोद्दार को जमानत दे दी है. शुभम पोद्दार के खिलाफ खूंटी पुलिस ने 25...

Shubham Poddar
High Court grants bail to PLFI-linked Shubham Poddar

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने PLFI से जुड़े शुभम पोद्दार को जमानत दे दी है. शुभम पोद्दार के खिलाफ खूंटी पुलिस ने 25 दिसम्बर मार्च 2025 को खूंटी जिले के खूंटी थाना क्षेत्र में क्रशर संचालक से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. शुभम पोद्दार पर आरोप है कि उसने पहले क्रशर संचालक से रंगदारी माँगी और फिर रंगदारी नहीं देने पर क्रशर में हवाई फायरिंग करवाई. हाईकोर्ट ने इस मामले में शुभम को उसे 25-25 हजार रुपए के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर बेल दी है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में शुभम पोद्दार की बेल पर सुनवाई हुई. शुभम पोद्दार की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की. जिस मामले में शुभम को हाईकोर्ट से बेल मिली है वह खूंटी थाना से जुड़ा हुआ केस है जिसका कांड संख्या 235/2025 है.

ALSO READ: Jio ने लॉन्च किया 3-in-1 प्लान, एक ही पैक में यूजर्स को मिलेगा फास्ट इंटरनेट, 1000+ TV चैनल्स और OTT का फायदा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *