Click Here
Click Here
Click Here

10 साल बाद खुशखबरी की चर्चा: क्या 41 की उम्र में मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी?

  NEWS DESK: टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों...

 

NEWS DESK: टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं. बता दें कि इस जोड़ी ने साल 2016 में शादी की थी और अब शादी के करीब एक दशक बाद ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

 क्या दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बनेगे पेरेंट्स?

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

शादी के करीब 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर पेरेंट्स बनने की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, अभी तक कपल ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात एक टीवी शो के दौरान हुई, जहां साथ काम करते-करते दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. समय के साथ यही रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद 8 जुलाई 2016 को दोनों ने भोपाल में अपने परिवार और खास लोगों की मौजूदगी में सादगी भरे अंदाज में शादी कर ली.

10वें वैलेंटाइन पर प्यार भरा अंदाज

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर Divyanka Tripathi ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते की झलक दिखाई. उन्होंने बताया कि यह उनका 10वां वैलेंटाइन है, लेकिन आज भी सब कुछ उतना ही खास और नया लगता है. साथ ही उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि भले ही विवेक पब्लिक में प्यार जताने से थोड़ा कतराते हों, लेकिन वह अपने अंदाज में हमेशा प्यार जताती रहेंगी. हैप्पी वेलेंटाइन!

छोटे पर्दे से बड़ी पहचान तक का सफर

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में रियलिटी शो India’s Best Cinestars Ki Khoj से की थी. इसके बाद 2006 में आए सीरियल बन्नो मैं तेरी दुल्हन में ‘विद्या’ के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई और वह घर-घर में मशहूर हो गईं.

दिव्यांका ने सिर्फ डेली सोप्स ही नहीं, बल्कि कई रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया है, जैसे Nach Baliye 8 और Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 11. इसके अलावा भी वह कई एंटरटेनमेंट शोज़ का हिस्सा रही हैं, जहां उन्होंने अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल जीता है.

हालिया प्रोजेक्ट की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी वेब सीरीज अदृश्यम में इंस्पेक्टर पार्वती सहगल के दमदार किरदार में नजर आईं. इस शो में उनके साथ एजाज खान भी अहम भूमिका में दिखाई दिए. यह सीरीज SonyLIV पर रिलीज हुई, जहां उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *