Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बेड़ो: पंचायत भवन में लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 155 अभ्यर्थी हुए सफल

Ranchi: बेड़ो प्रखंड अंतर्गत बेड़ो पंचायत भवन में मंगलवार को जिला परिवहन विभाग, रांची की ओर से चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) जारी...

बेड़ो
पंचायत भवन में लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

Ranchi: बेड़ो प्रखंड अंतर्गत बेड़ो पंचायत भवन में मंगलवार को जिला परिवहन विभाग, रांची की ओर से चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) जारी करने के लिए पंचायत स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और निर्धारित स्लॉट के अनुसार लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी कराई.

185 अभ्यर्थियों का हुआ सत्यापन

शिविर के दौरान कुल 185 अभ्यर्थियों का फोटो, दस्तावेज और आवश्यक सत्यापन कार्य पूरा किया गया. इनमें से 155 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 15 अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट में असफल रहे. विभागीय कर्मियों ने पूरे दिन व्यवस्थित तरीके से आवेदकों की प्रक्रिया पूरी कराई. शाम करीब 4 बजे तक शिविर का संचालन किया गया.

बेड़ो
ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

सफल अभ्यर्थियों को मौके पर मिला लाइसेंस

शिविर में सफल अभ्यर्थियों को मौके पर ही चालक अनुज्ञप्ति पत्र वितरित किया गया. इससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने की परेशानी से राहत मिली और स्थानीय स्तर पर ही परिवहन विभाग की सुविधा उपलब्ध हो सकी.

बेड़ो
ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

ग्रामीण क्षेत्रों तक सुविधा पहुंचाना उद्देश्य: DTO

जिला परिवहन पदाधिकारी(DTO) रांची अखिलेश कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और हमेशा वैध चालक अनुज्ञप्ति के साथ ही वाहन चलाएं.

ALSO READ: गिरिडीह: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

बेड़ो
ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

 

शिविर में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) रांची अखिलेश कुमार, बेड़ो पंचायत की मुखिया सुशांति भगत, पंचायत सचिव अमित केरकेट्टा, एई पुरुषोत्तम भाई पटेल, जेई सद्दाम अंसारी, प्रज्ञा केंद्र संचालक शाहिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभुक उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *