Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर भाजयुमो का समर्थन, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में गिरिडीह से जुटेंगे छात्र और युवा

Giridih: JPSC एवं JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन को भारतीय जनता...

Giridih: JPSC एवं JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने समर्थन देने की घोषणा की है. शनिवार को गिरिडीह के नए परिषदन भवन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी एवं प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर आंदोलन को लेकर जानकारी दी.

पेपर लीक के आरोपों से छात्रों में नाराजगी

प्रेस वार्ता में भाजयुमो नेताओं ने कहा कि JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं. पूर्व में भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं को पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण स्थगित किया गया है. इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में नाराजगी है और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

छात्रों की मांगों का पूरा समर्थन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन को संगठन का पूरा समर्थन है. उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है. छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Also Read: JPSC-JSSC आंदोलन पर कांग्रेस का भाजयुमो पर हमला, ऋषिकेश सिंह बोले- ‘छात्रों के कंधे पर राजनीति न करे भाजपा’

10 अगस्त को विधानसभा घेराव

प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने बताया कि आगामी 10 अगस्त को रांची में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें पूरे झारखंड से भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने का आह्वान किया गया है. उन्होंने कहा कि गिरिडीह से भी भाजयुमो कार्यकर्ता, छात्र और छात्रों के परिजन रांची पहुंचकर विधानसभा घेराव में भाग लेंगे.

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि सरकार को प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि छात्रों का विश्वास परीक्षा व्यवस्था में कायम रह सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *