Delhi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान झारखंड की वर्तमान स्थिति, संगठन की मजबूती और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में आगामी रणनीति और विकास से जुड़े पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. आदित्य साहू ने वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त किया और राज्य में संगठन को और सशक्त बनाने को लेकर दिशा-निर्देश लिए.



